Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत: मां को मंदिर भेजकर बेटी की लूटी आबरू; कहा था- चावल के 151 दाने चढ़ा आओ, लग जाएगी सरकारी नौकरी!

RRT News- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से अंधविश्वास और ढोंग की आड़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक ढोंगी बाबा ने झाड़-फूंक और नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवती की आबरू लूट ली। शातिर तांत्रिक ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद चालाकी से युवती की मां को गुमराह किया और अंधविश्वास के जाल में फंसाकर उन्हें घर से दूर भेज दिया, जिसके बाद सूने घर में युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ढोंगी बाबा पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और उसने युवती की मां से कहा कि तुम्हारी बेटी पर किसी का साया है, जिसे हटाने के लिए झाड़-फूंक करनी होगी। उसने दावा किया कि ऐसा करने से लड़की की सरकारी नौकरी लग जाएगी और शादी के लिए बेहद शानदार रिश्ता भी आएगा। बाबा की बातों में आकर महिला अपनी बेटी का भविष्य संवारने के जाल में फंस गई। ढोंगी ने पहले युवती को नहाने के लिए भेजा और फिर तंत्र-मंत्र का नाटक शुरू कर दिया।
इसी दौरान बड़ी चालाकी से बाबा ने युवती की मां से कहा कि इस पूजा को सफल बनाने के लिए तुरंत पास के हनुमान मंदिर जाओ और वहां चावल के 151 दाने चढ़ाकर आओ। महिला जैसे ही चावल चढ़ाने मंदिर की ओर निकली, ढोंगी ने घर में मौजूद युवती की छोटी बहन को भी किसी बहाने से बाहर भेज दिया। घर में युवती को अकेला पाकर दरिंदे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ढोंगी बाबा की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।







