Breaking
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
- Urban Challenge Fund Conclave: छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेग...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- SECL के रिटायर्ड कर्मी का मोबाइल हैक कर 1.39 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से फ्ल...
- मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फोन पर बोला- 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं', और ...
- पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउड...
- Crime News: पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, पुलि...
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

इंदौर। शहर के भागीरथपुरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ने लगे। बीते कुछ दिनों से नलों से आ रहे दूषित पानी के सेवन के बाद 100 से ज्यादा लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर जैसी शिकायतें होने लगीं। हालत बिगड़ने पर कई लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में सप्लाई होने वाले पानी से अजीब सी बदबू और केमिकल जैसा स्वाद आ रहा था। इसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ। रविवार रात से बीमार पड़ने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, जबकि करीब 25 से 30 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें बुजुर्गों और बच्चों की हालत पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ड्रेनेज या गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल गया, जिससे यह स्थिति बनी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी है और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जांच रिपोर्ट आने तक नल का पानी पीने से बचें और उबालकर या वैकल्पिक स्रोतों से ही पानी का उपयोग करें। पूरे मामले की जांच जारी है और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही गई है।







