Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
सुशासन तिहार में कांग्रेस का हंगामा, पेयजल संकट पर महिलाओं ने फोड़ी मटकी, अवैध रेत और शराब पर कार्रवाई की मांग

RRT News- छत्तीसगढ़ के अभनपुर अंतर्गत गोबरा नवापारा नगर में जनसमस्याओं को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। नगर के हरिहर स्कूल में आयोजित शासकीय 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं हाथों में खाली मटकी और विरोध की तख्तियां लेकर पहुंची थीं। नगर में गहराए पेयजल संकट से नाराज महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर ही मटकी फोड़कर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। इलाके में अवैध रेत और अन्य खनिजों का धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है, जिस पर रोक लगाने में प्रशासन नाकाम रहा है। इसके साथ ही कोचियों द्वारा अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुशासन के दावों के बीच जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है और जनता बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रही है।
पेयजल और अवैध कारोबार के अलावा प्रदर्शनकारियों ने आम जनता से जुड़ी कई अन्य गंभीर समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। प्रशासन को सौंपे मांग पत्र में बताया गया कि गरीब और पात्र हितग्राहियों को समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है, किसानों को खरीफ सीजन में पर्याप्त खाद के लिए भटकना पड़ रहा है, और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।







-1783291154007_m.webp)