Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
बिजली कटौती और महंगे बिल के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर की पूजा कर सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, बढ़ते बिजली बिल और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से आम जनता परेशान है। वहीं महंगे बिजली बिलों ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पार्टी ने प्रतीकात्मक रूप से ट्रांसफार्मर की पूजा की।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने ट्रांसफार्मर की पूजा करते हुए प्रार्थना की कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती बंद हो, लोगों को राहत मिले और बिजली के बिल कम आएं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिजली व्यवस्था में लगातार अव्यवस्था बनी हुई है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी और छोटे उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने सरकार से बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।







