Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, घर-घर बांटे आवेदन पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया।

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाने या बदलने के संबंध में आवेदन पत्र भी वितरित किए। कांग्रेस का दावा है कि बढ़ते बिजली बिलों से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
वहीं, इस मुद्दे पर सरकार और संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना शेष है। फिलहाल कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उठाने और उन्हें आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने की बात कही है।






-1783291154007_m.webp)