रायपुर।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज सिद्धार्थ चौक स्थित निर्माणाधीन वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया।
उन्होंने साइट अधिकारी से निर्माण में लग रहे बेस स्ट्रक्चर, प्रयुक्त किये जा रहे सरियों का माप, कंक्रीट मिक्सिंग इत्यादि की जानकारी ली और निर्माण कार्य मे उच्च स्तरीय गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करने एवं निर्माण के मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ चौक में नगर निगम रायपुर द्वारा 250 सीटर वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।








