Breaking

कलेक्टर ने केन्द्र संबल का किया निरीक्षण*

Chhattisgarh 20 February 2026

post


Advertisement



रायपुर 20 फरवरी 2026। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज दिव्यांग गैरेज संबल का निरीक्षण किया। उन्होने वहां पर कार्यरत दिव्यांग मैकेनिक से बातचीत की। कलेक्टर ने पूछा ने कि यहां पर कब से कार्यरत  है उन्हे कितना मेहनताना मिलता है। इस पर उसने बताया 10 हजार मानदेय मिलता है इसके पहले वे छोटा मोटा काम करते थे अब यहां पर निश्चित आमदनी मिल रही है साथ ही अपने ही लोगो की मदद करने का मौका भी मिल रहा है। 


प्रोजेक्ट दिव्यांग गैरेज के तहत केन्द्र में विभिन्न उपकरणें की मरम्मत जैसे मोटराईज्ड ट्राईसिकल, हस्तचलित ट्राईसिकल, व्हीलचेयर, काक्लीयर इम्प्लांट की सामग्री, चश्मा मरम्मत, कृत्रिम अंग की मरम्मत की जाएगी। 

समाज कल्याण के संयुक्त संचालक श्री अरविंद गेडाम ने बताया किया कि संबल में  फुट पिस रिपेयरिंग, सॉकेट रिपेयरिंग, हाईटएडजेस्टमेंट एवं रिपेयरिंग तथा कैलीपर्स के अन्तर्गत बेल्ट एडजेस्टमेंट एवं रिपेयरिंग, पैडिंग रिपेयरिंग, हाईट एडजेस्टमेंट एवं रिपेयरिंग जैसी कृत्रिम अंग हेतु सुधारात्मक सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही यहां से श्रवण यंत्र एवं ट्राई साईकल इत्यादि का भी वितरण किया जाएगा। 


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


 

You might also like!