Breaking

जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के हितों पर हुई अहम चर्चा

Chhattisgarh RRT News Desk 25 June 2026

post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना के विकास, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य प्रदेशवासियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने राज्य में उपलब्ध कराना है।

बैठक में किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य और विकास से जुड़े क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

You might also like!