Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, रायपुर में सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपये मंजूर

रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्राम बरौदा में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन एवं सामाजिक भवन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में समाज के नए सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, अटल डिजिटल सेवा केंद्र और रामलला दर्शन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में शांति और विकास का नया माहौल बना है तथा सरकारी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक पारदर्शी और सरल बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, रामकुमार यादव, झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव सहित समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनभागीदारी को राज्य के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।







