Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की मुलाकात, जनजातीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार शाम रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. ताती के लंबे सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती ने अपना संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज की सेवा, लोक परंपराओं के संरक्षण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर डॉ. ताती ने चार दशक से अधिक समय तक बस्तर और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती ने सैकड़ों महिलाओं को आजीविका से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उनके सेवा भाव, समर्पण और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।
मुलाकात के दौरान पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने भी जनजातीय समाज के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उनके परिजन भी उपस्थित रहे।







