Breaking
- Gajar Ka Halwa Without Grating Pressure Cooker Recipe: बिना गाजर घिसे प्रेशर ...
- Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ...
- CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, ख...
- Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से...
- CG Child Marriage Free Campaign Laxmi Rajwade: बच्चों के बचपन की रक्षा में सम...
- PM JANMAN Yojana Surguja Pahadi Korwa Sukhni: पीएम-जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा...
- Bastar Youth Bhuvneshwar Kashyap Himalaya Trek: बस्तर के युवा का हिमालय में प...
- CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सा...
- Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा सर्वार्...
- Black Friday Sale Scam Alert: 70% ऑफ देखकर न हों गुमराह, ब्लैक फ्राइडे सेल के...
CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती-किसानी की परिस्थितियों को समझता हूं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी मिलेगी अंतर की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वे स्वयं किसान के बेटे हैं और खेती-किसानी की परिस्थितियों को भलीभांति समझते हैं, इसलिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, उन्हें भी 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश का कोई भी किसान कम उत्पादन के कारण इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को भी मिलेगा पूरा आर्थिक लाभ
पत्रकारों से चर्चा के दौरान धान खरीदी और किसानों को दी जा रही सुविधाओं से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं होता तथा अलग-अलग अंचलों की कृषि परिस्थितियां और उत्पादन क्षमता भिन्न हैं। ऐसे में कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि देने का निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
घर बैठे सुविधा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ के किसानों को जिस प्रकार आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, वैसा लाभ किसी अन्य राज्य के किसानों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अधिकतम सुविधाएं उन्हें घर बैठे मिल सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए हर स्तर पर किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।






