Breaking
- Horoscope Today 23 October 2026: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे? मिथुन रा...
- Diwali Home Decor Tips 2026: दिवाली पर छोटे घर को दें लग्जरी और मॉडर्न लुक, इ...
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: CM विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'हम होंगे कामयाब 2.0' पोर्टल, एक क्लिक पर मिलेगा रोजगार और करियर गाइडेंस

CG News- छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल का आधिकारिक शुभारंभ किया है। इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित और कुशल युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों, कौशल प्रशिक्षण और सही करियर मार्गदर्शन से जोड़ना है।

इस नए वेब पोर्टल की शुरुआत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के करहीबाजार में आयोजित भव्य 'सुशासन तिहार शिविर' के दौरान की गई। अब इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुसार नौकरी की तलाश करने, सरकारी व निजी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी लेने और विशेषज्ञ करियर गाइडेंस प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह सारी महत्वपूर्ण जानकारियां युवाओं को महज एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध होंगी।
पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने प्रदेश के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से इस पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराने की अपील की ताकि वे सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों का सीधा लाभ उठा सकें। सरकार की इस पहल से युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।







