Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल और आयोगों में नई नियुक्तियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
प्रमुख नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष – गौरीशंकर श्रीवास, सदस्य – देवशरण सेन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष – डॉ. ममता साहू
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष – रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष – वेदराम मनहरे, सदस्य – सौरभसिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर, दयावंत धर बांधे
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष – आनंद निषाद, सदस्य – नेतराम निषाद
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष – राजेश कुमार राजपूत, सदस्य – सुमन मुथा
शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष – राजेन्द्र नायक, सदस्य – बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल
राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष – सुधीर गौतम
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य – मनमथ नाथ शर्मा
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की सदस्य – प्रसन्ना अवस्थी
रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष – डॉ. जे.पी. शर्मा
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष – किशोर महानंद
गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष – आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज)
अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष – मंगल दास ठाकुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे तथा राज्य के विकास और जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।







