Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।

*चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी आकाश उर्फ दिनेश राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तुलाराम साहू निवासी सीतानगर गोगांव थाना गुढियारी, ने दिनांक 25.05.2024 को थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपनी एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्र. सी जी 04 के वाई 9048 को दिनांक 08.05.2024 को बसंत विहार कालोनी गार्डन के पास खड़ी कर काम पर गया था, वापस आकर देखा तो उसका मोटर सायकल नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध कमांक 462/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यांे द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी आकाश उर्फ दिनेश राव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *चोरी की एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्र. सी जी 04 के वाई 9048 कीमती लगभग 20,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी - आकाश उर्फ दिनेश राव पिता देशैया राव उम्र 20 वर्ष सा. लवकुश फर्नीचर के पीछे गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।*







