Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
चिंतन शिविर 3.0 की शुरुआत योग से, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगाभ्यास के साथ की। आईआईएम नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है, बल्कि व्यक्ति को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और प्रभावी निर्णय क्षमता के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से चिंतन शिविर की शुरुआत योग से की गई, ताकि सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया जा सके। योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य और आईआईएम रायपुर के अधिकारी भी मौजूद रहे।







