Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
PM आवास 2.0 को लेकर मुख्य सचिव सख्त, पात्र आवासहीनों की पहचान कर पक्का घर दिलाने के निर्देश

रायपुर, 8 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में भूमि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि का सर्वेक्षण और चिन्हांकन तेजी से पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पात्र आवासहीन परिवारों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आबादी भूमि पर रहने वाले पात्र हितग्राहियों का सत्यापन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
बैठक में नगरीय निकायों की वर्तमान और भविष्य की आवासीय जरूरतों का आकलन कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर पक्का घर उपलब्ध कराया जा सके। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पात्र हितग्राहियों की पहचान कर आवास निर्माण के लिए व्यापक योजना बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती आर. शंगीता, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।







