Breaking
- Chaupaty Fire Accident : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग,...
- Crime News : डीजे डांस के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक युवक...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Nursing Skill College in Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के आरा...
- Chief Minister Vishnu Deo Say : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ मह...
- Janjatiya Gaurav Divas Samaroh : धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस क...
- CG News : कांग्रेस के आरोपों पर CM विष्णु देव साय का पलटवार, कहा—आदिवासियों क...
- Governor Birsa Munda Tribute : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयं...
Chief Minister Vishnu Deo Say : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर, 15 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

तपकरा में नए छठ घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपए की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण किया गया है, वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपए की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष हेमन्ती साय, भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।






