Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की माताजी स्वर्गीय चन्दन बाई जी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार मरपच्ची की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चन्दन बाई जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विधायक श्री मरपच्ची और उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि ईश्वर स्वर्गीय चन्दन बाई जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दुःख की इस घड़ी में परिवार को यह अपार क्षति सहने की शक्ति प्रदान करें।







