Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
मेरी मौत की जिम्मेदार होंगे छोटू पंडित, बुद्धि पंडित... इतना कहकर लगा ली फांसी, इंस्टा पर डाला सुसाइड वीडियो

अंबिकापुर। अंबिकापुर के केदारपुर सहेली गली में किराए के मकान में 18 वर्षीय पवन तिवारी उर्फ परम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में उसने तीन युवकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा कुछ भी होने पर उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है। यह वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

मृतक व उसके साथियों के विरुद्ध शुक्रवार की रात ही कोतवाली में मारपीट का प्रकरण पंजीकृत किया गया था। घटना से पहले वह जिम गया था। जिम के बाहर ही मारपीट की घटना हुई थी। देर रात उसने वीडियो बना इंस्टाग्राम में पोस्ट करने के साथ फांसी लगा ली। घटना का पता शनिवार सुबह मृतक के दोस्तों के माध्यम से ही पुलिस तक पहुंचा।
मृतक द्वारा अपलोड वीडियो को देखकर दोस्तों को संदेह हुआ था। वे उसके किराए के कमरे में गए, तो दरवाजा भीतर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को भी सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश करने पर पवन तिवारी की फांसी पर लटकी लाश मिली। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया है। प्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
घर से अलग किराए में रहता था मृतक
मृतक पवन तिवारी उर्फ परम का घर अंबिकापुर के बौरीपारा शिकारी रोड में हैं। जहां पिता आदित्य नारायण तिवारी, मां, भाई रहते हैं। मृतक पवन का घरवालों से जमता नहीं था, इसलिए वह घरवालों से अलग किराए के मकान में रहता था। रिंगरोड स्थित एक दुकान में वह काम करता था। इंटीरियर डेकोरेटर का काम करके वह किराया और अपनी जरूरतें पूरी करता था।
मृतक व दोस्तों के विरुद्ध शुक्रवार को हुई थी प्राथमिकी
मृतक पवन तिवारी जिम जाया करता था। अग्रसेन चौक के समीप स्थित जिम में वह शुक्रवार की शाम को भी गया था। वहां से दोस्त के बाहर निकलने पर दोस्त का दोस्त मिला था। यहां उसी दोस्त से कुछ युवकों का विवाद हुआ था। विवाद के बाद सभी लोग अपने-अपने घर आ गए थे।जिन युवकों से विवाद हुआ था उन्होंने मृतक पवन व उसके दोस्तों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी कराई थी। इस तथ्य की पुष्टि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशिर सिन्हा ने की है।
आत्महत्या से पहले के वीडियो में यह बोला है मृतक ने
प्रसारित वीडियो के एक मिनट 22 सेकेंड का है। यह वीडियो पवन ने आत्महत्या से पहले तैयार किया था। इस वीडियो में पवन को यह बोलते देखा और सुना जा सकता है। पवन ने कहा,मेरा नाम परम तिवारी है। मैं शिकारी रोड निवासी आदित्य नारायण तिवारी का बेटा हूं। आज (शुक्रवार) शाम पांच बजे मैं जिम में था। जिम से निकलने के दौरान मैं और मेरा दोस्त राजेश नीचे उतरे। नीचे मेरे दोस्त का एक और दोस्त मिला, जो विक्रांत पंडित का इंतजार कर रहा था। नीचे उतरते ही उसने विक्रांत से कहा कि मुझे तुमसे कुछ बात करनी है।
लड़के ने विक्रांत से विवाद कर लिया। वीडियो में परम ने बताया कि यह लोग आगे निकल गए। हमें भी कहने लग गए कि साथ में आओ। विक्रांत छोटा है, इसलिए मैं उसके साथ चला गया। अग्रसेन चौक के आगे निकलते ही लड़के ने विक्रांत से विवाद कर लिया। हम लोगों ने जाकर उसको बचाया। इसके बाद उसे घर जाने के लिए कह दिया। हम लोग भी अपने घर आ गए। इसके बाद ये लोग मेरे घर आकर मेरी मां पिता और भाई को प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। मुझे और मेरे भाई को मारने की धमकी दे रहे हैं। यदि मुझे कुछ होता है तो उसके लिए तीन लोगों का नाम लेते हुए पवन ने उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है।
वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच
अंबिकापुर के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (आइपीएस) ने बताया कि शुक्रवार शाम हुई घटना का जिक्र करते हुए युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक ने कुछ लोगों का नाम लेते हुए उनके परिवार के सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया है। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,इसकी जांच की जा रही है। प्रसारित वीडियो को भी जांच के दायरे में रखा गया है।







