Breaking
- Chhattisgarh Politics on Birsa Munda: भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर छिड़ी सियास...
- Mahasamund Constable Found Hanging: जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला आरक्ष...
- Kanker Pressure Cooker IED Recovered: जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में मिला 3 किलो का ...
- Kailash Cave Reopens in Bastar: 8 साल बाद फिर कैलाश गुफा में लौटी रौनक, पर्यट...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम...
- Crime News: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, लहूलुहान हालत में बचकर भागी तो ...
- Murder News: मां पर हमला देख भड़का बेटा, टांगी से वार कर मामा की कर दी हत्या;...
- Korba Elderly Woman Murder: मुंह में कपड़ा ठूंसकर और नायलॉन की रस्सी से गला घ...
- Raipur Lok Adalat 2026 – 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, 8 दिसंबर तक करा सकेंगे...
- Chhattisgarh Weather Alert – छत्तीसगढ़ में तूफान 'अकवान' का असर, भारी बारिश औ...
Chhattisgarh Weather Alert – छत्तीसगढ़ में तूफान 'अकवान' का असर, भारी बारिश और 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, धान पर संकट

रायपुर। चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं खेतों और खरीदी केंद्रों में रखे धान के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।

घाटियों में कोहरे से थमी रफ्तार
तूफान कमजोर पड़ने के बावजूद इससे बना मौसम तंत्र वातावरण से नमी खींच रहा है। इसका असर उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोंडागांव के केशकाल क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ घनी धुंध छाई रही।
कम दृश्यता के कारण मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। खासकर घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी जारी रह सकता है।
धान की फसल पर मंडराया संकट
बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों और धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखी धान की फसल के भीगने और खराब होने का खतरा है। लगातार बारिश और तेज हवाओं से धान की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन सकती है।







