Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
मानसून सत्र से पहले विधानसभा में अहम बैठक, कार्यमंत्रणा समिति ने तय की सदन की कार्ययोजना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस (मानसून) सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सदन की कार्यवाही, विभिन्न विधायी कार्यों और आगामी बैठकों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मानसून सत्र को सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और सफल सत्र संचालन की शुभकामनाएं दीं।







