Breaking

Chhattisgarh Road Safety Action: छत्तीसगढ़ में वाहनों की सघन जांच का अभियान, दो दिनों में 364 वाहनों पर कार्रवाई; 5 जब्त और 19 के परमिट होंगे रद्द

Chhattisgarh 25 October 2026 (5)

post

Raipur: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों के भीतर विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार 300 रुपए का समन शुल्क वसूला है। गंभीर मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त भी किया गया है।

Advertisement

19 वाहनों के परमिट निरस्त करने की तैयारी

नियम विरुद्ध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर 19 मामलों में वाहन परमिट निरस्त करने के लिए प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिनमें अकेले 17 मामले राजधानी रायपुर जिले से जुड़े हैं।

परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के दिशा-निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों द्वारा 24 और 25 अक्टूबर को यह विशेष अभियान चलाया गया।

दो दिनों की जांच में सामने आए आंकड़े:

बिना परमिट संचालित वाहन: 12

बिना फिटनेस प्रमाण पत्र: 10

बिना बीमा के वाहन: 3

बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC): 27

अन्य नियम उल्लंघन के मामले: 312

कुल कार्रवाई: 364 प्रकरण

विभाग की सख्त चेतावनी और अपील

परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क सुरक्षा और यात्रियों की जान की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे गाड़ी के सभी वैध दस्तावेज—जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र साथ रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!