Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का BCCI इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट में चयन, इंडिया A, B और D टीमों में मिली जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की खबर है। BCCI इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए घोषित टीमों में प्रदेश के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति और सीनियर चयन समिति द्वारा घोषित टीमों में वरुण सिंह भुई, मंयक वर्मा और आयुष पांडे को जगह मिली है। यह टूर्नामेंट 6 जुलाई से आयोजित किया जाएगा।

चयन सूची के अनुसार वरुण सिंह भुई को इंडिया A टीम, मंयक वर्मा को इंडिया B टीम और आयुष पांडे को इंडिया D टीम में शामिल किया गया है। तीनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का एक साथ BCCI के प्रतिष्ठित इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए चयन होना राज्य क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का मार्ग मजबूत होगा।







