बिलासपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक नया निर्देश जारी करते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की जिम्मेदारियों में और इजाफा कर दिया है. अब शिक्षकों को न केवल बच्चों की पढ़ाई और स्कूल व्यवस्थाओं का ध्यान रखना होगा, बल्कि स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों के साथ-साथ सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के प्रवेश को भी रोकना होगा. आदेश में कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए शिक्षक हर तरह से संभावित खतरों पर निगरानी रखें.








