Breaking

Chhattisgarh Teacher Leave Update: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश, अब इस पोर्टल के बिना नहीं मिलेगी छुट्टी; DPI ने दी सख्त चेतावनी

EDUCATION 25 October 2026 (10)

post

Raipur: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब छुट्टी के लिए विभागीय मानव संसाधन प्रबंधन सूचना प्रणाली (HRMIS) पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन माध्यम से मिलने वाले अवकाश आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

ऑफलाइन आवेदन पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

DPI के अनुसार, विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को पहले ही HRMIS पोर्टल के माध्यम से अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने और उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके थे। इसके बावजूद लगातार ऑफलाइन आवेदन मिलने की स्थिति सामने आ रही थी।

इसे गंभीरता से लेते हुए संचालनालय ने व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। अब अवकाश आवेदन स्वीकार करने से लेकर उसकी स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया केवल और केवल ऑनलाइन ही संचालित होगी, जिससे कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे।

You might also like!