Breaking

Chhattisgarh Health Alert: स्वाइन फ्लू के 105 मामले सामने आए, रायपुर में सबसे ज्यादा 51 संक्रमित

Chhattisgarh 28 August 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के 1 जनवरी से 27 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 105 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 18 मरीज फिलहाल सक्रिय हैं।

Advertisement

जिलेवार आंकड़ों में रायपुर सबसे आगे है, जहां 51 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें छह मरीज अभी एक्टिव बताए गए हैं। वहीं बिलासपुर में 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें दो मरीजों का उपचार जारी है। धमतरी में सात संक्रमित मिले हैं और इनमें चार मरीज फिलहाल सक्रिय हैं। आंकड़ों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम वाले लोगों को लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण की स्थिति और मरीजों की निगरानी की जा रही है।

You might also like!