Breaking
- Dussehra 2026: प्रदोष काल में ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस प्राची...
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस...
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
Chhattisgarh Sports Conclave 2026: रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ, नई खेल नीति के लिए तैयार होगा रोडमैप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को राजधानी रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने किया। कार्यक्रम में देशभर के खेल प्रशासक, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, विशेषज्ञ, नामचीन खिलाड़ी और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। खेलों के विकास से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, उनका सर्वांगीण विकास होगा और राज्य को मजबूत मानव संसाधन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रगति के लिए सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई खेल नीति के लिए जुटेंगे विशेषज्ञों के सुझाव
'विजन टू विक्ट्री' थीम पर आयोजित कॉन्क्लेव में नेतृत्व, प्रतिभा खोज, खेल प्रोत्साहन, आधुनिक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और खेल अधोसंरचना जैसे विषयों पर कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों की चर्चा से निकले सुझावों को राज्य की खेल व्यवस्था को मजबूत करने में लागू किया जाएगा।
उन्होंने सभी जिलों में खेल संघों को सक्रिय, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा खेल अधोसंरचनाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।
150 करोड़ से अधिक की खेल परियोजनाएं प्रगति पर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि कॉन्क्लेव से प्राप्त सुझावों को छत्तीसगढ़ की नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में ₹150 करोड़ से अधिक की लागत से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य प्रगति पर हैं। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार निवेश कर रही है।
किरण पिस्दा ने बताया बड़ा अवसर
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच बन चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव से तैयार होने वाला रोडमैप खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, ओलंपियन जिन्शन जॉनसन, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, विभिन्न जिलों के खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, पदक विजेता खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







