Breaking
- Raipur Seva Sankalp Camp: जोन-4 के शिविर में पहुंचे विधायक सुनील सोनी, 4 भवन ...
- Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवे...
- Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ...
- घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार
- Raigarh Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, य...
- Raipur Kidnapping News: खमतराई में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, द...
- Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 ...
- Surguja News: लखनपुर में स्वच्छता के लिए जुटे मंत्री राजेश अग्रवाल, श्रमदान क...
- Dhamtari Girls Toilet News: धूमा स्कूल में खुला पहला बालिका शौचालय, 6,671 ग्र...
- Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधु...
Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्म होने के बाद सड़क और पुल निर्माण के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। राज्य शासन ने 672 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत वाले 24 कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में नई सड़कें और पुल बनाने के साथ मौजूदा मार्गों का उन्नयन, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, विद्युतीकरण और सौंदर्यीकरण भी शामिल है।

लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों के लिए ठेकेदारों को जल्द कार्यादेश जारी करने और निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क संपर्क और परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।
7 नई सड़कें और 2 पुल होंगे तैयार
स्वीकृत 24 कार्यों में 7 नई सड़कें, 2 पुल एवं पहुंच मार्ग, 3 सड़क उन्नयन तथा 12 सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
बिलासपुर में अरपा और खारून नदी पर पुल
बिलासपुर जिले में अरपा नदी पर लोधीपारा-कोनी मार्ग में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 17.63 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चोरहादेवरी-परसदा मार्ग में खारून नदी पर पुल निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये की निविदा मंजूर हुई है।
डोंगरगढ़ में 8 किलोमीटर फोरलेन परिक्रमा पथ
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 8 किलोमीटर लंबे फोरलेन परिक्रमा पथ के निर्माण के लिए 46.22 करोड़ रुपये की निविदा को स्वीकृति दी गई है। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होने के साथ प्रदेश में स्वीकृत अन्य सड़क और पुल परियोजनाओं को भी गति देने की तैयारी है।
निर्माण कार्यों में होंगे कई तरह के विकास कार्य
स्वीकृत परियोजनाओं में केवल नई सड़क और पुल निर्माण ही नहीं, बल्कि मौजूदा मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन के कार्य भी किए जाएंगे। कुछ मार्गों पर विद्युतीकरण और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य भी प्रस्तावित हैं।






