Breaking
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: दो बाइकें टकराने के बाद बनी आग का गोला, स्कूल बस-कार भिड़ंत समेत अलग-अलग हादसों में 1 की मौत, 5 घायल

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ में सप्ताह के पहले दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

एक हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों बाइकें धू-धू कर जलने लगीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की।
वहीं एक अन्य घटना में स्कूल बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों का संभावित कारण मानी जा रही है।







