Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद हिंसा से मुक्ति की थीम पर होगा तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला राज्योत्सव इस बार 'सुंदर, सुघ्घर और माओवाद मुक्त छत्तीसगढ़' की विशेष थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि राज्योत्सव में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और तेजी से आगे बढ़ते राज्य की नई पहचान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
संस्कृति मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि राज्य की जमीनी प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल सके। इसके साथ ही जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन ख्यातिप्राप्त बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
इससे समारोह में स्थानीय लोक संस्कृति के साथ राष्ट्रीय स्तर के आकर्षण का बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा। राज्य सरकार का यह आयोजन छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और शांति की दिशा में बढ़ते कदमों का एक अनूठा संगम साबित होगा।






