Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Railway Update: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, दिसंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होगा। परिचालन और विकास कार्यों को देखते हुए अलग-अलग तारीखों में छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की जरूरत होगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके वापसी मार्ग की ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
रेलवे के इस फैसले का असर दिसंबर में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और निर्धारित तारीख की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यम से जांच लेना उचित रहेगा।







