Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 45% बढ़ोतरी, 50% शुल्क छूट से 50.14 करोड़ रुपये का लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और संपत्ति में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अनुसार, योजना लागू होने के बाद महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में करीब 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पंजीयन शुल्क में दी गई 50 प्रतिशत छूट के कारण महिला हितग्राहियों को अब तक 50.14 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। सरकार का मानना है कि इस पहल से महिलाओं का संपत्ति पर स्वामित्व बढ़ा है और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिली है।
राज्य सरकार का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना हक देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह योजना आगे भी प्रभावी ढंग से संचालित की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी योजनाएं महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ परिवारों में वित्तीय सुरक्षा को भी बढ़ावा देती हैं।







