Breaking

छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का मौका, मुख्यमंत्री के फैसले का ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

Chhattisgarh RRT News Desk 11 July 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में अवसर देने के निर्णय का स्वागत किया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Advertisement

20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

एसोसिएशन ने राज्य सरकार के उस निर्णय की सराहना की, जिसके तहत 20 विभिन्न खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में लाभ का अवसर दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और अधिक मजबूत होगी।

खेल संस्कृति को मिलेगी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के अनुरूप बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर देने का निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगा और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा प्रदेश का गौरव

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी हैं।

बैठक के दौरान ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

You might also like!