Breaking
- Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज आज से, नवा राय...
- Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज आज से, नवा राय...
- Chhattisgarh Foundation Day 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्र...
- Electric Substation Accident : बिजली सब-स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट लगने ...
- Naxal Operation : बस्तर के पुजारी कांकेर जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता,...
- Naxal Operation : बस्तर के पुजारी कांकेर जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता,...
- Naxal Operation : बस्तर के पुजारी कांकेर जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता,...
- Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर द...
- PM Relief Scheme Implementation : प्रधानमंत्री राहत योजना के क्रियान्वयन में ...
- Naxalite Cash Seizure : नक्सली कमांडर ने जंगल में छिपाए थे 21 लाख रुपए, निकाल...
Higher Education Expansion Chhattisgarh : ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान, करेलीबड़ी और सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालयों के लिए 66 नए पदों को मंजूरी

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के विशेष प्रयासों से धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम करेलीबड़ी तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन दोनों महाविद्यालयों के कुल 66 नए पदों के सृजन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ग्रामीण बेटियों की शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार उच्च शिक्षा को गांवों और दूरस्थ अंचलों तक सुलभ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अक्सर दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे उनका समय, पैसा और कई बार आगे की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। इन नए महाविद्यालयों के खुलने से बेटियों को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
स्वीकृत किए गए पदों का विवरण
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दोनों महाविद्यालयों के लिए कुल 66 पदों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रत्येक कॉलेज के लिए निम्नलिखित पद शामिल हैं:
1 प्राचार्य
12 सहायक प्राध्यापक
1 ग्रंथपाल (Librarian)
1 क्रीड़ाधिकारी (Sports Officer)
सहायक ग्रेड-01, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 के पद
5 प्रयोगशाला तकनीशियन और 5 प्रयोगशाला परिचारक
इसके अलावा कलेक्टर दर पर भृत्य, बुक लिफ्टर, स्वच्छक और चौकीदार की सेवाएँ उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
इस पहल से धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।







