Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
छत्तीसगढ़ समेत देश के 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा, चुनाव आयोग ने दिए नए निर्देश


दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अपडेटेड बनाने के उद्देश्य से देश के 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ा दी है, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। हालांकि पश्चिम बंगाल को इस विस्तार का लाभ नहीं दिया गया है और वहाँ समय सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
आयोग ने कहा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बूथों पर पाए गए मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची मसौदा मतदाता सूची प्रकाशन से पहले राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ साझा की जाए। इससे मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिहार मॉडल को अपनाएँ। बिहार में ऐसे सभी हटाए जाने योग्य मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइटों पर सार्वजनिक की गई थी। आयोग ने कहा कि इससे मतदाता सूची में सुधार तेज़ होता है और राजनीतिक दलों को भी जानकारी समय पर मिलती है।
UP की मांग पर बढ़ी समय सीमा
एक हफ्ते का विस्तारउत्तर प्रदेश सरकार ने SIR के दौरान गणना फार्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए संकेत दिया था कि इसे एक सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद आयोग ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से SIR की अवधि बढ़ा दी, जिससे यूपी सहित छह राज्यों को राहत मिली है।
छत्तीसगढ़ में भी बढ़ी समय सीमा
राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप SIR समय सीमा छत्तीसगढ़ में भी 23 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है, ताकि जिलों में लंबित निरीक्षण और डेटा अपडेट समय पर पूरे किए जा सकें।







