Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच मजबूत हुआ वैचारिक सेतु, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मीडिया प्रतिनिधि

रायपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास, देहरादून में छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, वैचारिक और विकास संबंधी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विकास मॉडल, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार "विकास भी, विरासत भी" के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नैनीताल, गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए विशेष प्राधिकरण गठित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण और मीडिया सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की भी सराहना की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से देश के विभिन्न राज्यों की मीडिया देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत और कुंभ की व्यवस्थाओं को करीब से देख सकेगी तथा अपने अनुभव देशभर के लोगों तक पहुंचा सकेगी।







