Breaking
- Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूब...
- Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण...
- Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात...
- Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवा...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक से चक्रधर चैंपियं...
- Balodabazar Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बल...
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
Mahila Congress Meeting Raipur: राजीव भवन में हुई छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ उग्र संघर्ष, महिलाओं के अधिकारों तथा आम जनता के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आधी आबादी के अधिकारों और सुरक्षा पर जोर
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने उपस्थित महिला पदाधिकारियों और नेत्रियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की आधी आबादी यानी महिलाओं की अपेक्षाओं, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस को और अधिक मुखर होकर काम करना होगा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से हक की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रदेशभर से आईं प्रमुख महिला नेत्री और पदाधिकारी उपस्थित रहीं।







