Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने पर जोर: मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर घर तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर मुख्य सचिव श्री विकासशील ने गुरुवार को सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मिशन मोड में कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी योजनाओं को पूरा करने और प्रत्येक परिवार तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इससे महिलाओं का समय बचेगा, जलजनित बीमारियों में कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में निर्देश दिए गए कि 31 अगस्त 2026 तक पूर्ण हो चुकी और हस्तांतरित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वहीं अधूरी योजनाओं को 31 दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने जल स्रोतों के संरक्षण, रिचार्ज व्यवस्था विकसित करने और नए जल स्रोतों की पहचान के लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में वर्तमान स्रोत से पेयजल उपलब्ध कराना संभव नहीं है, वहां वैकल्पिक स्रोतों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए।
उन्होंने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने, कार्यवाही को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने और जल जीवन मिशन की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सभी जिलों के कलेक्टर और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।







