Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
गृह निर्माण मंडल को मिली नई पहचान, अब अधोसंरचना विकास में भी निभाएगा बड़ी भूमिका: मुख्यमंत्री साय

Raipur; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब तक आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल भविष्य में अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मंडल ने 7,388 से अधिक परिसंपत्तियों का विक्रय कर लगभग 1,532 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और अब तक 10.5 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूरे किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में आवास मेला-2025 के तहत आवास बुक कराने वाले हितग्राहियों के लिए आयोजित लकी ड्रॉ के विजेताओं को कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी सहित अन्य पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं मंडल का नया लोगो डिजाइन करने वाले अंशुल कश्यप को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि गृह निर्माण मंडल को अधोसंरचना विकास मंडल के रूप में नई पहचान देकर प्रदेश के पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब नई आवासीय परियोजनाएं पर्याप्त बुकिंग के बाद ही शुरू की जाएंगी, जिससे वित्तीय अनुशासन और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।







