Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्रांति: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 500 करोड़ के बड़े निवेश की तैयारी, IHCL ने बढ़ाई रुचि

CG News- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश के पर्यटन मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान बनाने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में देश की सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित 'इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड' (IHCL) के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और राज्य की पर्यटन नीतियों की सराहना करते हुए निवेश की बड़ी घोषणा की।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बैठक में बताया कि वे छत्तीसगढ़ के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विकास के लिए 500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की एक वृहद योजना पर काम कर रहे हैं, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को 'उद्योग का दर्जा' दिए जाने के बाद से ही होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं अभूतपूर्व रूप से बढ़ी हैं। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर परिवहन और विश्व स्तरीय होटलों के निर्माण से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाया जा सकेगा।
इस उच्चस्तरीय बैठक में मौजूद वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में व्यापार और निवेश के लिए बेहद पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध सिंगल-विंडो सिस्टम तैयार किया है। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि सरकार की 'बी-स्पोक नीति' के तहत जो भी कंपनियां 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेंगी या 1,000 से अधिक स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देंगी, उन्हें विशेष रियायतें और अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जाएंगे। IHCL के इस भारी-भरकम निवेश से न केवल छत्तीसगढ़ का पर्यटन अधोसंरचना मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे।







