Breaking

Chhattisgarh Hockey League: पहले सीजन के लिए छह क्षेत्रीय टीमें होंगी तैयार, 28-29 सितंबर को खिलाड़ियों का चयन ट्रायल

Chhattisgarh 25 September 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लीग में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें बनाई जाएंगी। टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के तहत 28 और 29 सितंबर को रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो दिवसीय ट्रायल के जरिए लीग में शामिल होने वाली क्षेत्रीय टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इससे प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

चयन ट्रायल को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए विभाग ने आवश्यक समन्वय और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जो ट्रायल से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।

चयन प्रक्रिया के तकनीकी और आयोजन संबंधी कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी से भी समन्वय किया जाएगा। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के आधार पर छह क्षेत्रीय टीमों का गठन किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में हिस्सा लेंगी।

You might also like!