Chhattisgarh High Court Ruling : हर टूटा हुआ प्रेम संबंध अपराध नहीं, धोखा देने की नीयत साबित करना जरूरी— छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दी युवक को राहत

Chhattisgarh High Court Ruling : हर टूटा हुआ प्रेम संबंध अपराध नहीं, धोखा देने की नीयत साबित करना जरूरी— छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दी युवक को राहत

Chhattisgarh 18 November 2026 (14)

post

बिलासपुर, 18 नवंबर 2026। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पिछले पांच साल से सजा काट रहे एक युवक को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद निचली अदालत के फैसले को खारिज करते हुए आरोपी को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में यह स्पष्ट किया है कि हर टूटा हुआ प्रेम संबंध अपराध नहीं होता है, और इस तरह के मामलों में आरोपी की धोखाधड़ी की नीयत को साबित करना बेहद जरूरी है।

Advertisement

​ बालोद की त्वरित अदालत के फैसले को किया निरस्त

​यह पूरा मामला बालोद जिले का है, जहां की एक त्वरित न्यायालय (Fast Track Court) ने युवक को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ युवक ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अपील की थी।

हाई कोर्ट के जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले और सुनाई गई सजा को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है।

​कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: संबंध की शुरुआत से होनी चाहिए नीयत में खोट

​सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कानूनी प्रावधानों की व्याख्या करते हुए अहम टिप्पणी की:

  • ​अदालत ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध साबित करने के लिए यह साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है कि संबंध की शुरुआत से ही आरोपी की शादी करने की कोई नीयत नहीं थी और उसने शुरुआत से ही धोखे से महिला की सहमति हासिल की थी।
  • ​कोर्ट ने साफ किया कि यदि आपसी सहमति से संबंध बने हों और बाद में किन्हीं कारणों से शादी से इनकार कर दिया जाए, तो केवल इस आधार पर इसे इस धारा के तहत अपराध नहीं माना जा सकता।

​अदालत के इस स्पष्ट और दूरगामी फैसले से उन मामलों में कानूनी स्थिति साफ हुई है जहाँ रिश्तों में खटाس आने के बाद कानूनी मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।

You might also like!