Breaking
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

रायपुर, 7 सितंबर 2026। न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले न्यायमूर्ति महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

राज्यपाल ने सौंपा राष्ट्रपति के वारंट की प्रति
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
न्यायमूर्ति महापात्र अब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनके पदभार संभालने के साथ ही न्यायिक प्रशासन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य न्यायाधीश महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण भी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने पढ़ा राष्ट्रपति का वारंट
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव विकास शील ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा और उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिला है।






