Breaking
- Eklavya School Case: छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया ...
- Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,7...
- Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल ...
- PM Shri School: चनाट की प्राथमिक शाला का बदला स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से बच्च...
- Bastar Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों से मिले CM साय, हर परिवार को 10 हजार की ...
- Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय देंगे 51 लाख की प्रोत...
- Chhattisgarh Hockey League: पहले दिन 223 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, 6 टीमों क...
- Crime News: साली को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में जीजा प्रदीप मिश्रा गिरफ्तार
- Chaprid Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चो...
- Raipur Junior Doctors Strike: स्टाइपेंड बढ़ने के बाद भी हड़ताल जारी, 17 सूत्र...
Commonwealth 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की बेटी और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित 53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों प्रयासों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कुल 199 किलोग्राम का भार उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।
राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव लंबे समय से वेटलिफ्टिंग में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करती रही हैं। कठिन मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता को प्रदेश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।






