Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
शराब प्रेमियों की जेब काटने वालों पर एक्शन: ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी आयुक्त सख्त, चार अधिकारी निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों पर तय कीमत से अधिक दर (ओवररेटिंग) पर शराब बेचे जाने के खिलाफ आबकारी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। राज्य शासन और आबकारी मुख्यालय को पिछले लंबे समय से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कड़ा कदम उठाया गया है। आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने इस मामले में सीधे तौर पर लापरवाही बरतने वाले चार आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार यह शिकायतें सामने आ रही थीं कि मदिरा दुकानों में सेल्समैन और सुपरवाइजर द्वारा ग्राहकों से निर्धारित एमआरपी (MRP) से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। इन गड़बड़ियों और अवैध वसूली पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण आबकारी आयुक्त ने सख्त तेवर दिखाए हैं। इस बड़ी विभागीय गाज से पूरे आबकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
इस कार्रवाई के तहत जहां चार जिम्मेदार आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, वहीं इसी मामले में संदेहास्पद भूमिका और लापरवाही को लेकर आठ अन्य अधिकारियों को 'कारण बताओ नोटिस' (शो-कॉज नोटिस) जारी किया गया है। विभाग ने इन सभी आठ अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, अन्यथा उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि राज्य में ओवररेटिंग या किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जिला अधिकारियों को मदिरा दुकानों की लगातार आकस्मिक जांच (औचक निरीक्षण) करने और प्रिंट रेट से एक रुपया भी ज्यादा वसूलने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध मुनाफाखोरी करने वाले बिचौलियों और भ्रष्ट कर्मियों में डर का माहौल है।







