Breaking
- Abujhmad Solar Water Project: अबूझमाड़ के 371 गांवों में पेयजल सुविधा का विस्...
- Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव...
- Crime News: कोल्हूआ नाले में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की...
- Crime News: चोरी के पैसों से खरीदी क्रेटा, किस्त चुकाने के लिए फिर करने लगा च...
- Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, अब ...
- Crime News: घर से लापता 24 वर्षीय युवक का नर्सरी में पेड़ से लटका मिला शव, जा...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अब सुबह-रात बढ़ेगी...
- Road Accident: गंगरेल से लौट रही सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 25 से अधिक घायल;...
- Raipur Ring Road-1 Project: 100 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी सर्विस रोड, सरोना स...
- Seva Sankalp Abhiyan: जांजगीर-चांपा की वनदेवी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ...
Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव विकासशील ने व्यापक कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और नशा मुक्ति अभियान को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगी। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और नशा मुक्ति अभियानों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने और राज्य से लेकर जिला स्तर तक नशा नियंत्रण के लिए विस्तृत रोडमैप बनाने के निर्देश दिए।

राज्य और जिला स्तर पर बनेगा नशा नियंत्रण का रोडमैप
बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्य और जिला स्तर पर ठोस रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने एनकोर्ड समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और उन्हें परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही प्रदेश की सीमाओं पर नशीले पदार्थों की अवैध आवाजाही रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के नुकसान के प्रति जागरूक करना और नशे की रोकथाम के लिए संस्थागत स्तर पर प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करना है।
मानस पोर्टल की शिकायतों और विशेष अभियानों की समीक्षा
बैठक के दौरान मानस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा, 16 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 के बीच चलाए गए पाक्षिक विशेष अभियानों की प्रगति का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई और शिकायतों के निराकरण से संबंधित जानकारी साझा की।
बैठक में बताया गया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई और धरपकड़ की जा रही है। सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को कार्ययोजना के तहत विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर जोर
बैठक में गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से एनकोर्ड समिति से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस, आबकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा उच्च शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), डाक विभाग और एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। सभी संभागायुक्तों तथा विभिन्न जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति में नशा नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर चर्चा की गई।






