Breaking

जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस का फोकस, छत्तीसगढ़ में 3 महीने का राजनीतिक एजेंडा तैयार

Political 06 July 2026 (36)

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर होने के करीब ढाई साल बाद कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी ने जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए आगामी तीन महीनों का विशेष राजनीतिक एजेंडा तैयार किया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पिछले महीने रायपुर दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशों के बाद प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई है।

इस अभियान के तहत कांग्रेस किसानों, आदिवासियों, वन अधिकार, भूमि संबंधी मुद्दों और स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी का उद्देश्य प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के साथ आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।

प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि जल, जंगल और जमीन जैसे मुद्दे छत्तीसगढ़ की सामाजिक और आर्थिक पहचान से जुड़े हैं। इन्हीं विषयों को लेकर पार्टी आगामी तीन महीनों में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह अभियान कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

You might also like!