Breaking

'तुम्हारी पत्नी मेरी गर्लफ्रेंड है': शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा प्रेमी, सुहागरात की सेज से थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा

Chhattisgarh RRT News Desk 10 May 2026

post

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन का बॉयफ्रेंड शादी के महज दो दिन बाद उसके ससुराल जा धमका। सिरफिरे आशिक ने दूल्हे के सामने दावा किया कि "जिससे तुमने शादी की है, वह मेरी गर्लफ्रेंड है।" प्रेमी ने न केवल यह दावा किया, बल्कि अपने रिश्ते के सबूत के तौर पर दूल्हे और उसके परिवार को कुछ तस्वीरें और मैसेज भी दिखाए, जिसे देखकर ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Advertisement

इस खुलासे के बाद शादी की खुशियां मातम और हंगामे में बदल गईं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दूल्हा, दुल्हन और प्रेमी तीनों को लेकर थाने पहुंची। थाने के भीतर भी घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जहां प्रेमी अपनी जिद पर अड़ा रहा और दूल्हा अपनी पत्नी के अतीत को जानकर स्तब्ध रह गया।

पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत और हंगामे के बाद पति ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लिया। अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों के सबूत देखने के बाद पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने और कानूनी पहलुओं की जांच में जुटी है। यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैसे एक प्रेमी ने सुहागरात के अगले ही दिन एक नई नवेली गृहस्थी को बिखेर कर रख दिया।

You might also like!