Breaking
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी मौत दिखाकर सरकारी राशि हड़पने के आरोप में SDM समेत कई गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सर्पदंश से फर्जी मौत दिखाकर सरकारी मुआवजा हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसडीएम समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक सर्पदंश से मौत के 15 फर्जी मामलों का खुलासा हुआ है। इन मामलों में कथित रूप से फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज तैयार कर सरकारी सहायता राशि प्राप्त की गई।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि जांच के दौरान एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, लेकिन बाद में उसकी मौत को सर्पदंश बताकर मुआवजा लेने का प्रयास किया गया। जांच में दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।
इससे पहले तोरवा थाना पुलिस भी इस मामले में एक डॉक्टर, एक वकील समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी मुआवजा हासिल करने की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।







