Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
छत्तीसगढ़ में SIR के लिए 14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, अब तक 54% वोटरों को बंटे फॉर्म

रायपुर: राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने 14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की है। ये संबंधित जिलों के नगर निगम कमिश्नर है। साथ ही तहसीलदार व नायब तहसीलदार स्तर के 103 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।

राज्य में एसआईआर प्रक्रिया का कार्य जोरों पर है। विगत चार नवंबर से इसकी शुरूआत के बाद से सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से मतदाताओं तक गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र पहुंचा रहे हैं। आठ दिनों में ही राज्य के आधे से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। अब तक प्रदेश के एक करोड़ 13 लाख 8 हजार 440 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं, जो करीब 54 प्रतिशत है। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने मतदाताओं से अपील किया है कि मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग दें। गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) भरने में सहायता के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से वालिंटियरों की नियुक्ति की गई है। साथ ही सभी राजनीतिक दलों की ओर से बूथ लेवल एजेंट की भी नियुक्ति की गई है, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में मदद कर रहे हैं।
घर-घर पहुंच रहे अधिकारी
एसआइआर के लिए प्रत्येक मतदाता की जानकारी युक्त (प्री फील्ड) मुद्रित गणना प्रपत्र प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। बीएलओ की ओर से गणना प्रपत्र मतदाताओं को घर-घर जाकर दिए जा रहे है। मतदाता स्वयं भी voters.eci.gov.in के माध्यम से गणना प्रपत्र आनलाइन भर सकते हैं। विगत एसआईआर-2003 की मतदाता सूची वेबसाइट https://election.cg.gov.in/deoportal/ पर उपलब्ध है। इसमें मतदाता अपने और माता-पिता के नाम आसानी से सर्च कर सकते







